Edited By : Rakesh Singh | Aug 03, 2025, 8:25:00 AM
Patna News: राजधानी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना में जलजमाव की पुरानी समस्या को दूर करने और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आनंदपुरी और कुर्जी नाले पर दो और चार लेन की सड़कें बनाई जाएंगी। इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य सितंबर 2025 से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास दो अलग-अलग कार्यक्रम स्थलों से किया। कुर्जी नाला पर बनने वाली सड़क परियोजना की लागत 181 करोड़ रुपये है। वहीं आनंदपुरी नाला निर्माण योजना पर 91.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कुर्जी और आनंदपुरी नालों का स्थल निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के तहत नालों का पक्कीकरण किया जाएगा, और उसके ऊपर सड़क का निर्माण होगा। इससे पटना शहर को जलजमाव से स्थायी निजात मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक भी कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यों के पूरे होने के बाद शहर और अधिक व्यवस्थित और साफ-सुथरा दिखेगा।
इन दोनों योजनाओं का उद्देश्य जल निकासी को बेहतर बनाना और नालों के ऊपर सड़कों का निर्माण कर यातायात को सुगम बनाना है। निर्माण का जिम्मा बुडको को सौंपा गया है। एजेंसी का चयन हो चुका है और कार्यादेश जारी कर दिया गया है। लक्ष्य है कि दो वर्षों के भीतर दोनों नालों पर RCC नाला एवं सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री जीवेश कुमार, मंत्री नितिन नवीन, विधायक डॉ. संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। साथ ही, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, अनुपम कुमार, अभय कुमार सिंह, कुमार रवि, पटना आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, और डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, यहां बनेगी फोरलेन सड़क
Aug 03, 2025, 8:25:00 AM
पटना डबल मर्डर केस का खुलासा: लव अफेयर को लेकर भाई-बहन की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Aug 03, 2025, 8:12:00 AM
Bihar Flood News: उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा गहराया, गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार
Aug 03, 2025, 8:00:00 AM
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का दिखा अगल अंदाज, खेत में धान की रोपनी करते दिखे लालू के लाल
Aug 03, 2025, 7:46:00 AM
Bihar Weather Update: पटना समेत बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Aug 03, 2025, 7:31:00 AM