Edited By : Sonu | Jun 17, 2025, 4:50:00 PM
MRS BIHAR WINNER AISHWARYA RAJ : बिहार अपने शुरूआती समय से ही असीमित प्रतिभाओं से धनी रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने वाले हैं जो बिहार की सबसे मजबूत में से एक परिवार से संबंध रखती है और अब उन्होंने अपने परिवार के इसी समर्थन के बल पर आज मिस बिहार का खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं यह कौन हैं और इनकी पहचान क्या है ?
दरअसल, बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी एवं बाहुबली सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज मिसेज बिहार बन गई हैं। उन्होंने पटना में आयोजित मिसेज बिहार 2025 प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। ऐश्वर्या भोजपुर जिले की तरारी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं और।
इनके ससुर सुनील पांडेय भी चार बार विधायक रह चुके हैं। राजधानी पटना के एक होटल में रविवार को मिसेज बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज ने ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वालीं 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर यह ताज अपने नाम किया। कांटे की टक्कर वाली प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी सेकेंड रनरअप बनीं।
मालूम हो कि, इस प्रतियोगिता में बिहार की 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सोच का भी परिचय दिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद कुल 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।
आपको बताते चलें कि, मिसेज बिहार 2025 ऐश्वर्या राज की परवरिश राजधानी पटना में ही हुई है। इन्होनें खगौल के केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया और उसके बाद वापस से पटना विश्वविद्यालय से एमबीए पूरा किया। ऐश्वर्या राज का एयर होस्टेस बनने का सपना भी रहा है। उन्होंने गुरुग्राम के एक इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस का कोर्स भी किया था। लगभग 5 साल पहले ऐश्वर्या की शादी बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत से हुई थी। विशाल और ऐश्वर्या के एक बेटा भी है।
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, यहां बनेगी फोरलेन सड़क
Aug 03, 2025, 8:25:00 AM
पटना डबल मर्डर केस का खुलासा: लव अफेयर को लेकर भाई-बहन की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Aug 03, 2025, 8:12:00 AM
Bihar Flood News: उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा गहराया, गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार
Aug 03, 2025, 8:00:00 AM
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का दिखा अगल अंदाज, खेत में धान की रोपनी करते दिखे लालू के लाल
Aug 03, 2025, 7:46:00 AM
Bihar Weather Update: पटना समेत बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Aug 03, 2025, 7:31:00 AM