Edited By : Rakesh Singh | Jul 16, 2025, 8:32:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, और इस चुनाव पर देश ही नहीं, दुनिया की नजर टिकी हुई है। इस बार का चुनाव सिर्फ बिहार के मतदाताओं के लिए ही नहीं, बल्कि देशभर की राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के लिए भी महत्वपूर्ण बन गया है।
राज्य के मतदाता और नागरिक जहां प्रत्यक्ष रूप से चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे, वहीं बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के नेता और राजनीतिक कार्यकर्ता अप्रत्यक्ष रूप से इस चुनावी मैदान का हिस्सा बनेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के कार्यकर्ता बिहार पहुंचने लगे हैं, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद और वाम दल प्रमुख हैं।
बड़े नेताओं का बिहार दौरा तय
कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य अग्रणी नेता जल्द ही बिहार दौरे पर आने वाले हैं और चुनाव प्रचार में लगातार सक्रिय रहेंगे। इसी तरह आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एआईएमआईएम जैसे दलों के नेता भी बिहार में अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
बीजेपी का बूथ सशक्तिकरण और प्रचार रणनीति
भाजपा ने चुनावी तैयारियों के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिहार भेजना शुरू कर दिया है। पार्टी के राज्य महासचिव, पूर्व सांसद और अन्य नेता बूथ स्तर पर रणनीति बना रहे हैं। लगभग 150 विस्तारक कार्यकर्ताओं को मुजफ्फरपुर और राजगीर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
जैसे ही चुनाव की आधिकारिक घोषणा होगी, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता भी प्रचार के लिए आएंगे। जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार दौरे पर आएंगे।
वाम दलों की तैयारी और भागीदारी
वाम दलों की तरफ से भी बिहार चुनाव में जोरदार भागीदारी देखने को मिलेगी। यहां आने वाले प्रमुख नेताओं में माकपा के राष्ट्रीय महासचिव एमए बेबी, पूर्व महासचिव प्रकाश करात, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन, केंद्रीय समिति सदस्य बृंदा करात, पोलित ब्यूरो सदस्य मो. सलीम, अशोक धावले, बिहार प्रभारी ए. विजयराघवन, अन्य नेता जैसे सुभाषिनी अली, युसूफ तारिगामी, बीजू कृष्णन, बादल सरोज, ए.आर. सिंधु आदि शामिल होंगे।
जनसंगठनों की सक्रियता
बिहार में वामपंथी जनसंगठन किसान सभा, खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू, डीवाईएफआई, एसएफआई, एडवा, एलआईसी, बैंक, ट्रांसपोर्ट यूनियन, मिड डे मील वर्कर्स, आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षक, वकील यूनियन, आदि संगठन एनडीए के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे और महागठबंधन के पक्ष में वोटर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
क्षेत्रीय दलों की तैयारी
मायावती की पार्टी बसपा, अरविंद केजरीवाल की आप और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इनके प्रचार के लिए भी बड़े नेता अपने-अपने दलों की कार्यकर्ता टीमों के साथ बिहार पहुंचेंगे और प्रचार अभियान में उतरेंगे।
Chandan Mishra Murder Case: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या का मामला, तौसीफ उर्फ बादशाह समेत पांच शूटरों की हुई पहचान
Jul 18, 2025, 7:51:00 AM
बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: अब तक 89.7% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 35 लाख मतदाता सूची से हटेंगे
Jul 18, 2025, 7:35:00 AM
बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम दौर की बातचीत जारी, ओवैसी की AIMIM बाहर
Jul 18, 2025, 7:22:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, 125 यूनिट तक मुफ्त मिलेगी बिजली; खुद किया एलान
Jul 17, 2025, 8:24:00 AM
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, मोतिहारी में 7000 करोड़ से अधिक की देंगे सौगात, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Jul 17, 2025, 8:12:00 AM