Edited By : Rakesh Singh | Jun 01, 2025, 8:41:00 AM
Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार रात बेड़ो थाना परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग 250 ग्रामीणों की भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस दौरान थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान घायल हो गए।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
घटना की शुरुआत महादानी मैदान स्थित सरना स्थल के पास सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार, पड़हा समाज के कुछ ग्रामीणों ने प्रशासनिक अनुमति के बिना जेसीबी मंगवाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवाया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा, जिसके बाद वे वापस लौट गए।
रात में दोबारा पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण
रात करीब 8:30 बजे, पड़हा समाज के करीब 250 लोग थाना परिसर पहुंचे और आरोप लगाया कि दिन में पुलिस ने जेसीबी चालक के साथ मारपीट की। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए और गमलों, कुर्सियों व कुछ सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।
थाना प्रभारी को आई चोटें
हंगामे के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आईं। डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों के समझाने के बाद भीड़ शांत हुई और वापस लौट गई।
ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जेसीबी चालक के साथ मारपीट की, लेकिन डीएसपी अशोक राम ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Mansoon 2025: पछुआ हवा ने रोकी बिहार में समय से पहले मानसून की एंट्री, जानिए.. क्या है नया अपडेट?
Jun 02, 2025, 8:33:00 AM
Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश का एक और दांव, केंद्र सरकार से कर दी यह बड़ी मांग
Jun 02, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Politics: बिहार की सियासत में होने जा रही चिराग पासवान की एंट्री, विधानसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोले?
Jun 02, 2025, 7:58:00 AM
JEE advanced 2025: जेईई-एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित, IIT कानपुर ने जारी किए नतीजे
Jun 02, 2025, 7:35:00 AM
Patna Crime News: पटना में एक साथ चार नाबालिग लड़कियां लापता, परिवारों में मचा कोहराम
Jun 02, 2025, 7:32:00 AM