Edited By : Rakesh Singh | Jun 02, 2025, 7:32:00 AM
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा क्षेत्र के रामचन्द्र नगर परसा गांव से शनिवार दोपहर एक साथ चार नाबालिग सहेलियां लापता हो गईं। यह घटना पचरुखिया थाना क्षेत्र की है। चारों लड़कियों के एक साथ गायब होने से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है।
परिजनों ने उन्हें आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो वे थक-हारकर पचरुखिया थाने पहुंचे। रविवार को उन्होंने थाने में लड़कियों की गुमशुदगी की लिखित सूचना दर्ज कराई।
परिजनों के अनुसार, लड़कियों के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उनकी खोज और भी मुश्किल हो गई है। पचरुखिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एकसाथ चार लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है।
Patna Crime News: PMCH में मनीष कश्यप से मारपीट मामले में एक्शन, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज
Jun 03, 2025, 8:34:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, जानिए.. कौन है जनता की पहली पसंद?
Jun 03, 2025, 8:16:00 AM
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से शुरू, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
Jun 03, 2025, 7:45:00 AM
Bihar Teacher News: तबादले से नाखुश शिक्षकों को सरकार ने दिया मौका, ऐसे वापस ले सकते हैं अपना आवेदन
Jun 03, 2025, 7:30:00 AM
Khan Sir Marriage: शादी ने बाद खान सर ने दी रिसेप्शन पार्टी, पहली बार सबके सामने आई नई नवेली दुल्हन
Jun 03, 2025, 7:12:00 AM