Edited By : Rakesh Singh | Jun 02, 2025, 8:33:00 AM
Bihar Mansoon 2025: बिहार में समय से पहले मानसून की उम्मीदों को पछुआ हवा ने झटका दे दिया है। मानसून इस समय सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में पहुंचकर 29 मई से ठहरा हुआ है, जबकि वहां इसकी संभावित तिथि 10 जून मानी जा रही थी। मानसून वहां 11 दिन पहले ही पहुंच गया, लेकिन अब इसकी आगे बढ़ने की गति रुक गई है।
बिहार में मानसून की स्थिति
बिहार में आमतौर पर मानसून 13 से 15 जून के बीच प्रवेश करता है। लेकिन इस बार जब मानसून ने केरल में 8 दिन पहले दस्तक दी और फिर तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ा, तो अनुमान लगाया गया कि यह बिहार में भी जल्दी पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने इस पर कोई आधिकारिक पूर्वानुमान नहीं जारी किया था।
सीमावर्ती इलाकों में ठहरा मानसून
बिहार में मानसून आमतौर पर किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार के रास्ते प्रवेश करता है। इस बार भी वह राज्य की सीमा के पास पहुंच गया है, लेकिन पिछले चार दिनों से वहीं ठहरा हुआ है। इसकी मुख्य वजह है मजबूत पछुआ हवा, जिसने मानसून की गति को रोक दिया है।
क्या है ताजा अपडेट?
मौसम विभाग का कहना है कि जब तक पछुआ हवा का प्रवाह कमजोर नहीं होता, मानसून बिहार में प्रवेश नहीं करेगा। पूर्वोत्तर भारत में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं बिहार के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बता दें कि बिहार में समय से पहले मानसून की एंट्री की संभावना जताई जा रही थी लेकिन लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Patna Crime News: PMCH में मनीष कश्यप से मारपीट मामले में एक्शन, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज
Jun 03, 2025, 8:34:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, जानिए.. कौन है जनता की पहली पसंद?
Jun 03, 2025, 8:16:00 AM
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से शुरू, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
Jun 03, 2025, 7:45:00 AM
Bihar Teacher News: तबादले से नाखुश शिक्षकों को सरकार ने दिया मौका, ऐसे वापस ले सकते हैं अपना आवेदन
Jun 03, 2025, 7:30:00 AM
Khan Sir Marriage: शादी ने बाद खान सर ने दी रिसेप्शन पार्टी, पहली बार सबके सामने आई नई नवेली दुल्हन
Jun 03, 2025, 7:12:00 AM