Edited By : Rakesh Singh | Jul 06, 2025, 8:30:00 AM
Bihar Pink Bus: महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पिंक बस सेवा शुरू करने जा रही है। वर्तमान में चल रही 20 सीएनजी पिंक बसों की सफलता के बाद अब 80 नई बसें मंगवाई जा रही हैं।
पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा जैसे शहरों की तर्ज पर अब राज्य के अन्य जिलों में भी यह सेवा सितंबर 2025 तक शुरू की जाएगी। इसका संचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के माध्यम से किया जाएगा। नई पिंक बसों पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये बसें अगस्त के अंत तक बिहार पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, 35 बसें राजधानी पटना में चलाई जाएंगी जबकि शेष 45 बसें अन्य प्रमुख जिलों में परिचालित होंगी। इन बसों में महिलाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जैसे- सेनेटरी पैड और मेडिकल किट, GPS ट्रैकर और पैनिक बटन, CCTV कैमरा और मोबाइल चार्जर उपलब्ध होंगे।
इस परियोजना को पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित करने की योजना है। पहले चरण में 500 महिला ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बसों के चालक, कंडक्टर और नोडल अधिकारी सभी महिलाएं होंगी। इस वर्ष मई 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 सीएनजी पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें 8 बसें पटना में सभी रूटों पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चल रही हैं। मुजफ्फरपुर में 4, और गया, पूर्णिया, दरभंगा में 2-2 बसें संचालित हैं।
Bihar Pink Bus: बिहार के सभी जिलों में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का विस्तार, 80 नई बसें जल्द होंगी शामिल
Jul 06, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: मुहर्रम पर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 377 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
Jul 06, 2025, 8:18:00 AM
Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल से जुड़े गोपाल खेमका हत्याकांड के तार, छापेमारी में SIT के हाथ क्या लगा?
Jul 06, 2025, 8:02:00 AM
Bihar Politics: महागठबंधन में जल्द शामिल हो सकते हैं पशुपति पारस और हेमंत सोरेन, तेजस्वी ने दिए संकेत
Jul 06, 2025, 7:48:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं को बड़ी राहत, अब नही करना होगा यह काम
Jul 06, 2025, 7:36:00 AM