Edited By : Sonu | May 29, 2025, 4:29:00 PM
TEJPRATAP YADAV : तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण में हर दिन कोई न कोई नया अपडेट निकल कर सामने आ ही रहा हैं। इस मामले में पहले लालू परिवार के तरफ से एक्शन लिया जाता है उसके बाद अनुष्का के भाई का बयान भी सामने आता हैं। इस बीच अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब अनुष्का के भाई पर उनकी राजनीतिक पार्टी के तरफ से एक्शन लिया गया है। तो आइए जानते हैं कि यह एक्शन क्या है ?
दरअसल,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गौरव (यादव) को उनके पद से हटाते हुए छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसफ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के हवाले से जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी सार्वजनिक की है।
वहीं,इनके निष्कासन के पीछे का तर्क पार्टी ने वर्तमान राजनैतिक घटनाक्रम बताया है। वैसे वर्तमान में आकाश यादव ने अपनी बहन अनुष्का यादव के प्रकरण को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की थी। उन्होंने तेज प्रताप यादव के पार्टी व परिवार से निष्कासन का भी विरोध किया था।
आपको बताते चलें कि, अभी हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने रिश्ते के बारे में बताया था। तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो अनुष्का यादव के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद यह जानकारी सामने आई थी की अनुष्का आकाश यादव की बहन है।
Crime News: रांची के बेड़ो थाना में हंगामा, देर रात 250 ग्रामीणों ने की तोड़फोड़; थाना प्रभारी घायल
Jun 01, 2025, 8:41:00 AM
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ACS एस.सिद्धार्थ ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर दिया यह बड़ा अपडेट
Jun 01, 2025, 8:26:00 AM
Rules Change from 1 June: LPG और आधार से लेकर 1 जून से बदल गए ये बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर कितना असर?
Jun 01, 2025, 8:05:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मछुआरा आयोग का गठन, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी दांव
Jun 01, 2025, 7:45:00 AM
Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने पर पहली बार बोले
Jun 01, 2025, 7:26:00 AM