Edited By : Rakesh Singh | Jul 17, 2025, 7:39:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो करीबी नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी अब एक-दूसरे के प्रति मैत्रीपूर्ण रवैया अपनाते दिख रहे हैं। बुधवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया।
इस जनसभा के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला जब अशोक चौधरी ने मंच पर पहुंचते ही ललन सिंह के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके जवाब में ललन सिंह ने भी उनके कंधे पर हाथ रखकर स्नेह प्रकट किया। यह दृश्य जदयू के अंदरूनी रिश्तों में नई गरमाहट की ओर इशारा करता है और सियासी हलकों में इसकी चर्चा हो रही है।
जनसभा के दौरान लखीसराय जिले की 135 परियोजनाओं, जिनकी लागत 200 करोड़ रुपये से अधिक है, का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। ललन सिंह यहां बतौर क्षेत्रीय सांसद शामिल हुए थे। बता दें कि एक समय ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच तीखा टकराव था। यह टकराव सितंबर 2023 में जदयू की एक बैठक के दौरान खुलकर सामने आया था।
उस वक्त ललन सिंह ने अशोक चौधरी की जमुई और शेखपुरा में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता पर आपत्ति जताई थी। इस पर अशोक चौधरी भड़क गए थे और तीखे लहजे में ललन सिंह को जवाब देते हुए कहा था कि वह नीतीश कुमार की अनुमति से वहां जाते हैं और उन्हें रोकने का अधिकार किसी को नहीं है।
इस बहस के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोनों को अलग करना पड़ा था। ललन सिंह, भूमिहार समुदाय से आते हैं और करीब ढाई साल तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं, जबकि अशोक चौधरी, महादलित समाज से आते हैं और पूर्व कांग्रेस नेता महावीर चौधरी के बेटे हैं। अब इन दोनों के बीच फिर से सामंजस्य की कोशिशें जेडीयू में आंतरिक एकता का संकेत दे रही हैं, जो नीतीश कुमार के लिए सियासी तौर पर राहत भरी मानी जा रही है।
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, 125 यूनिट तक मुफ्त मिलेगी बिजली; खुद किया एलान
Jul 17, 2025, 8:24:00 AM
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा कल, मोतिहारी में 7000 करोड़ से अधिक की देंगे सौगात, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Jul 17, 2025, 8:12:00 AM
Patna Crime News: पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, युवक की धारदार हथियार से हत्या
Jul 17, 2025, 7:54:00 AM
Bihar Politics: JDU में समीकरणों की नई पटकथा, भरी सभा में अशोक चौधरी ने छू लिए ललन सिंह के पैर, दूर हो गई पुरानी अदावत?
Jul 17, 2025, 7:39:00 AM
Bihar Voter List Revision: बिहार में अंतिम चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण, 35 लाख वोटर्स तक नहीं पहुंच पाया चुनाव आयोग
Jul 17, 2025, 7:28:00 AM