Edited By : Rakesh Singh | May 29, 2025, 8:24:00 AM
Bihar Politics: बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बिहार कांग्रेस संगठन को धार देने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला विंग को सशक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए 24 जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।
दरअसल, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 24 जिलों में महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद की गई हैं। नियुक्तियों की सूची बुधवार को जारी की गई।
जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां:
पूर्वी चंपारण – किरण कुमारी, सीतामढ़ी – उषा शर्मा, मधुबनी – आभा पांडेय, सुपौल – कुमारी स्वाति, पूर्णिया – अंजुम कौसर, दरभंगा – पूनम झा, मुजफ्फरपुर – जूही प्रीतम, समस्तीपुर – देविता कुमारी गुप्ता, बेगूसराय – गायत्री देवी, खगड़िया – शमा परवीन, भागलपुर – कोमल सृष्टि, पटना शहरी – मीणा निषाद, पटना ग्रामीण-1 – अजीता पांडे, रोहतास – रिंकू देवी, गया – डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा – रीना देवी, सीवान – इंदु सिंह, बक्सर – निर्मला देवी, गोपालगंज – शीला जायसवाल, औरंगाबाद – गायत्री देवी , अररिया – गुलशन आरा, नवादा – शमा परवीन, मधेपुरा – नीलू ठाकुर ,लखीसराय – कुमारी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष)
उपाध्यक्ष (Vice Presidents):
दरभंगा – डॉ. सुधा प्रसाद
मुंगेर – फौजिया राणा
पटना – विनीता भगत
वैशाली – डॉ. सुनीता सिंह
पश्चिम चंपारण – मंजू बाला पाठक
महासचिव (General Secretaries):
भागलपुर – अनामिका शर्मा, सुनंदा रक्षित
सचिव (Secretaries):
रोहतास – मंजू लता, श्वेता रानी
बेगूसराय – रूबी शर्मा
गया – रिया कुमारी
Crime News: रांची के बेड़ो थाना में हंगामा, देर रात 250 ग्रामीणों ने की तोड़फोड़; थाना प्रभारी घायल
Jun 01, 2025, 8:41:00 AM
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ACS एस.सिद्धार्थ ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर दिया यह बड़ा अपडेट
Jun 01, 2025, 8:26:00 AM
Rules Change from 1 June: LPG और आधार से लेकर 1 जून से बदल गए ये बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर कितना असर?
Jun 01, 2025, 8:05:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मछुआरा आयोग का गठन, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी दांव
Jun 01, 2025, 7:45:00 AM
Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने पर पहली बार बोले
Jun 01, 2025, 7:26:00 AM