Edited By : Test | Apr 02, 2025, 1:30:00 PM
Waqf Amendment Bill: लोकसभा में भारी गहमागहमी के बीच वक्फ संशोधन बिल पेश हो गया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बिल को सदन के पटल पर रखा। बिल को पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि आजतक किसी भी बिल पर इससे ज्यादा संख्या में लोगों की याचिकाएं नहीं आई थीं। कुल 284 डेलिगेशन ने अलग-अलग कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा है।
उन्होंने कहा कि पॉलिसी मेकर्स और एक्सपर्स्ट्स ने भी अपनी बात कमेटी के सामने रखा। इस बिल का पॉजिटिल सोंच से साथ बिल का विरोध करने वाले भी समर्थन करेंगे। बिल पर चर्चा के दौरान कानून मंत्री ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड ने साल 2013 में संसद की बिल्डिंग को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित कर दिया था। उस वक्त की यूपीए सरकार ने इसे डिनोटिफाई भी कर दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि अगर अगर नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती या सरकार संशोधन लेकर नहीं आती तो जहां आज हम बैठे हैं वह भी शायद वक्फ की संपत्ति होती। अगर देश में आज भी यूपीए की सरकार होती तो पता नहीं कितनी ही संपत्तियां डिनोटिफाई हो गई होती। कानून मंत्री ने कहा कि वह कुछ भी अपनी तरफ से नहीं बोल रहे हैं बल्कि सब रिकॉर्ड की बातें हैं।
किरेन रिजिजू ने चर्चा के दौरान कहा कि इस बिल का मस्जिद से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ प्रॉपर्टी से संबंधित है। कुछ प्रावधान रखे गए हैं जिसे वक्फ क्लियर कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि शिया-सुन्नी, पिछड़ी जाति के लोग, महिला भी रह सकते हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी हमारे देश के पास है। फिर भी आज तक हमारे गरीब मुसलमानों के लिए कुछ क्यों नहीं किया गया। वक्फ ने गरीब मुसलमानों के लिए प्रॉपर्टी होने के बावजूद क्यों कुछ नहीं किया।
बता दें कि लोकसभा में सांसदों की संख्या 542 है। सत्ताधारी बीजेपी के पास सबसे अधिक 240 सांसद हैं। अन्य सहयोगी दलों को जोड़ लिया जाए तो एनडीए के पास कुल 294 सासंद हैं। बिल को पास कराने के लिए लोकसबा में बहुमत का आंकड़ा 272 चाहिए। एनडीए के सहयोगी दल पहले ही बिल का समर्थन कर चुके हैं। संसद में चर्चा के बाद बिल का पास होना लगभग तय माना जा रहा है हालांकि विपक्ष इस बिल के खिलाफ है और इसे मुसलमान विरोध बता रहा है।
Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार कौन? सर्वे रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, जानिए.. जनता की पहली पसंद
Apr 17, 2025, 7:37:00 AM
Saas Damad Love Story: आखिरकार पकड़े गए सास और दामाद, बेटी के होने वाले पति के साथ शादी से पहले भाग गई थी मां
Apr 16, 2025, 5:57:00 PM
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को जान का खतरा! सपा प्रमुख ने अमित शाह को लिखा पत्र, NSG सुरक्षा की मांग
Apr 16, 2025, 5:43:00 PM
Crime News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 21.78 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला अरेस्ट
Apr 16, 2025, 5:07:00 PM
Justice BR Gavai: जस्टिस बीआर गवई होंगे भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, CJI खन्ना ने सरकार को भेजी सिफारिश
Apr 16, 2025, 4:30:00 PM