Edited By : Test | Mar 03, 2025, 8:42:00 PM
IIFA 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 इस बार बेहद खास होने जा रहे हैं। 8 और 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में बॉलीवुड सितारे न केवल अपने शानदार परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान देंगे।
IIFA अवॉर्ड्स के तहत जयपुर के JECC में एक विशेष IIFA गार्डन बनाया जाएगा, जिसमें 15,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे सुपरस्टार्स भी इसमें पौधे लगाएंगे। इन पौधों के नाम इन सितारों के नाम पर रखे जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल जयपुर को हरा-भरा बनाना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है। आम लोग भी इस पहल से जुड़ सकते हैं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
IIFA की चैलेंज फॉर ग्रीन (CFG) पहल के तहत इस बार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम से प्रेरित है। इसके तहत पिछले 25 वर्षों में IIFA के बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही, इन कलाकारों की माताओं के नाम पर भी एक विशेष पौधा रोपित किया जाएगा।
आम लोग चैलेंज फॉर ग्रीन की वेबसाइट पर जाकर पौधे बुक कर सकते हैं। इस पहल के तहत अर्जुन, अशोक, गुलमोहर, पीपल, शीशम और नीम समेत 30 अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। एक पौधे की कीमत 88 रुपये रखी गई है।
इस बार IIFA अवॉर्ड्स को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और करीना कपूर अपने डांस परफॉर्मेंस से समारोह को यादगार बनाएंगे। आयोजन के लिए रॉयल थीम पर आधारित एक भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा।
आपको बताते चले कि, IIFA अवॉर्ड्स 2025 केवल एक फिल्मी उत्सव नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक नई मिसाल कायम करेगा। IIFA गार्डन और IIFA ग्रीन चैलेंज जैसी पहलों के जरिए यह आयोजन एक हरित और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएगा।
Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार कौन? सर्वे रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, जानिए.. जनता की पहली पसंद
Apr 17, 2025, 7:37:00 AM
Saas Damad Love Story: आखिरकार पकड़े गए सास और दामाद, बेटी के होने वाले पति के साथ शादी से पहले भाग गई थी मां
Apr 16, 2025, 5:57:00 PM
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को जान का खतरा! सपा प्रमुख ने अमित शाह को लिखा पत्र, NSG सुरक्षा की मांग
Apr 16, 2025, 5:43:00 PM
Crime News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 21.78 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला अरेस्ट
Apr 16, 2025, 5:07:00 PM
Justice BR Gavai: जस्टिस बीआर गवई होंगे भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, CJI खन्ना ने सरकार को भेजी सिफारिश
Apr 16, 2025, 4:30:00 PM