Edited By : Rakesh Singh | Aug 19, 2025, 8:13:00 AM
Vice President Election: एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनका काफिला पहले से तैयार था, और दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की।
वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं और उनके उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा बाकी है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक इस चुनाव में एक साझा उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में है।
इसी को लेकर संसद में मौजूद सभी विपक्षी दलों के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुलाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगा।
सूत्रों के अनुसार, इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेता कई नामों पर विचार कर रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों में पूर्व इसरो वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई का नाम भी शामिल है, जिन्होंने चंद्रयान-1 परियोजना का नेतृत्व किया था। इसके अलावा, डीएमके सांसद तिरुचि सिवा (तमिलनाडु) का नाम भी चर्चा में है।
महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी का नाम भी प्रारंभिक चर्चाओं में सामने आया है। माना जा रहा है कि यदि उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है, तो यह चुनाव भाजपा के खिलाफ एक वैचारिक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही, महाराष्ट्र से एक दलित बुद्धिजीवी को भी उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
Bihar Crime News: बिहार में वारंटी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Aug 19, 2025, 8:23:00 AM
उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी गठबंधन आज करेगा उम्मीदवार के नाम का एलान, रेस में यह तीन नाम
Aug 19, 2025, 8:13:00 AM
Bihar Politics: पावर स्टार पवन सिंह ने दिल्ली में आरके सिंह से की खास मुलाकात, चुनाव से पहले पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?
Aug 19, 2025, 7:53:00 AM
Bihar Crime News: 101 करोड़ की टेरर फंडिंग का खुलासा, नेपाल सीमा से जुड़े तार; यूपी पुलिस ने बिहार से बाप-बेटा को दबोचा
Aug 19, 2025, 7:42:00 AM
Bihar Voter List: बिहार में SIR सूची से हटाए गए नामों की सार्वजनिक सूचना जारी, 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Aug 19, 2025, 7:28:00 AM