Edited By : Rakesh Singh | Aug 18, 2025, 7:33:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई है। यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।
यात्रा की शुरुआत सासाराम के सुअरा हवाई अड्डा से हुई, जिसे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा डेहरी होते हुए औरंगाबाद जिले के कुटुंबा तक पहुंची, जहां राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया।
रास्ते भर कांग्रेस, राजद और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने झंडे-बैनर और नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कई जगहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा को कुटुंबा पहुंचने में लगभग 6 घंटे का समय लगा। राहुल गांधी ने इस दौरान दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। अपने भाषणों में उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि SIR का मुद्दा सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है, जिसे INDIA गठबंधन पूरे चुनाव में प्रमुखता से उठाएगा। दोपहर बाद राहुल गांधी का काफिला डेहरी बाजार पहुंचा, जहां वे लगभग 48 मिनट तक रुके। शाम करीब 5:45 बजे काफिला औरंगाबाद की सीमा में बारुण पहुंचा।
नेशनल हाइवे पर एक रिसॉर्ट के पास अचानक भीड़ उमड़ने से कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। इसके बाद यात्रा औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पहुंची, जहां शाम 7 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एक और जनसभा को संबोधित किया।
सोमवार को यात्रा कुटुंबा से शुरू होकर देव, गुरारु होते हुए गयाजी पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे राहुल गांधी देव के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद गयाजी के गेवाल बिगहा के पास सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम गयाजी के रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
Encounter in Patna: पटना में एक और कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ विजय सहनी
Aug 18, 2025, 8:26:00 AM
Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, चौर में डूबने से पांच बच्चों की मौत; गांव में मातम का माहौल
Aug 18, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियां तेज, NDA ने झोंकी पूरी ताकत; रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Aug 18, 2025, 8:04:00 AM
Patna Crime News: पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, जीजा ही निकला किडनैपर; पुलिस ने 6 घंटे में सकुशल बरामद किया
Aug 18, 2025, 7:53:00 AM
Bihar Teacher Transfer: बिहार में जल्द शुरू होगी जिला कमेटी से शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया, शिक्षा विभाग जारी करने वाला है गाइडलाइन
Aug 18, 2025, 7:44:00 AM