Edited By : Rakesh Singh | May 22, 2025, 8:04:00 AM
Viral Video: पिछले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में स्थानीय भाषाओं और हिंदी भाषी लोगों के बीच विवाद की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच, कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित SBI सूर्य नगर शाखा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने स्थानीय लोगों में नाराजगी भड़का दी है।
इस वीडियो में एक महिला बैंक अधिकारी एक ग्राहक से कन्नड़ भाषा में बात करने से इनकार कर देती हैं। अधिकारी कहती हैं, "कन्नड़ बोलना कोई नियम नहीं है, इसलिए मैं यह भाषा नहीं बोलूंगी।" इसके जवाब में ग्राहक कहता है कि "यह कर्नाटक है, यहां कन्नड़ में बात करना जरूरी है।" अधिकारी का जवाब होता है, "यह भारत है।" इस तू-तू मैं-मैं के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और वीडियो के वायरल होते ही मामला गरमा गया।
SBI ने वीडियो की पुष्टि करते हुए घटना पर खेद जताया है। बैंक ने एक सार्वजनिक बयान में कहा कि वह ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान करता है और विवादित अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "SBI शाखा प्रबंधक द्वारा कन्नड़ और अंग्रेज़ी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति अनादर दिखाना अत्यंत निंदनीय है। हम SBI द्वारा अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित करने की कार्रवाई की सराहना करते हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।" वहीं बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी बयान देते हुए कहा कि, "कर्नाटक में काम करने वाले बैंकों को कन्नड़ में सेवाएं देना अनिवार्य होना चाहिए।"
Bihar Crime News: बिहार में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान
Jun 25, 2025, 7:43:00 AM
EPFO ने PF कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर इतना किया गया
Jun 25, 2025, 7:20:00 AM
Bihar Politics: पशुपति पारस की पत्नी को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रामविलास पासवान की पहली पत्नी से जुड़ा है मामला
Jun 25, 2025, 6:58:00 AM
Bihar News: आखिर कहां गायब हो गए बिहार के सेवानिवृत जज? परिजनों ने पटना हाई कोर्ट से लगाई गुहार
Jun 25, 2025, 6:44:00 AM
Patna News: दिल्ली से पटना आ रही Air India के विमान में मच गया हड़कंप, अचानक झटकों से सहमे यात्री
Jun 25, 2025, 6:30:00 AM