Edited By : Rakesh Singh | Jun 25, 2025, 6:30:00 AM
Patna News: मंगलवार को दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-0407 अचानक टर्बुलेंस का शिकार हो गई। घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों को अचानक तेज झटका महसूस हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पांच सेकेंड तक विमान में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे यात्री घबरा गए।
इस दौरान फ्लाइट में जलपान सेवा दी जा रही थी। अचानक हुए झटकों की वजह से कई यात्रियों की सीटों के सामने से जलपान बिखर गया। कुछ यात्रियों को सीटों पर तेज झटके लगे और लगेज बॉक्स खुल जाने से कई यात्रियों के बैग सीटों पर गिर पड़े। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुछ महिलाएं और बच्चे जोर-जोर से चीखने लगे।
हालांकि, पायलट ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित नियंत्रण में ले लिया। फ्लाइट के स्थिर होते ही क्रू सदस्यों ने भी यात्रियों को शांत कराया और स्थिति सामान्य की। यह फ्लाइट दिल्ली से करीब एक घंटे की देरी से दोपहर 2:40 बजे रवाना हुई थी और शाम 4:10 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Bihar Crime News: बिहार में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान
Jun 25, 2025, 7:43:00 AM
EPFO ने PF कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर इतना किया गया
Jun 25, 2025, 7:20:00 AM
Bihar Politics: पशुपति पारस की पत्नी को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रामविलास पासवान की पहली पत्नी से जुड़ा है मामला
Jun 25, 2025, 6:58:00 AM
Bihar News: आखिर कहां गायब हो गए बिहार के सेवानिवृत जज? परिजनों ने पटना हाई कोर्ट से लगाई गुहार
Jun 25, 2025, 6:44:00 AM
Patna News: दिल्ली से पटना आ रही Air India के विमान में मच गया हड़कंप, अचानक झटकों से सहमे यात्री
Jun 25, 2025, 6:30:00 AM