Edited By : Rakesh Singh | May 22, 2025, 7:24:00 AM
India-Pakistan News: पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के बाद भारत के जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान को समर्थन देने वाले देशों में केवल तुर्की, चीन और अजरबैजान ही शामिल नहीं हैं, बल्कि इसमें एक और नाम जुड़ गया है। वह देश है इजिप्ट यानी मिस्र। यह वही इजिप्ट है, जिसके भारत के साथ ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 मई को इजिप्ट का एक कार्गो विमान पाकिस्तान पहुंचा, जिससे यह संकेत मिलता है कि तनाव की स्थिति में इजिप्ट ने भारत के विरोध में पाकिस्तान का साथ दिया। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इजिप्ट के राष्ट्रपति को फोन कर इस सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
यह घटनाक्रम इसलिए और चौंकाने वाला है क्योंकि भारत और इजिप्ट के बीच मजबूत आर्थिक और कूटनीतिक संबंध हैं। भारत, इजिप्ट का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि इजिप्ट भारत का 38वां बड़ा व्यापारिक सहयोगी है। वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच व्यापार 6.06 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जबकि 2021 में यह 7.26 बिलियन डॉलर तक गया था। साल 2024 में भारत और इजिप्ट के बीच करीब 36,000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
भारत की 55 कंपनियों ने इजिप्ट में लगभग 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिनमें से 50 से अधिक परियोजनाएं चल रही हैं। वहीं, इजिप्ट ने भारत में लगभग 37 मिलियन डॉलर का निवेश किया हुआ है। 1978 से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू है, और आर्थिक सहयोग समय के साथ लगातार मजबूत होता गया है।
2023 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को मुख्य अतिथि बनाया गया था, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों की गहराई स्पष्ट होती है हालांकि इजिप्ट की स्थिति कई मामलों में पाकिस्तान जैसी ही है, लेकिन भारत के साथ उसके अब तक के संबंध अपेक्षाकृत बेहतर रहे हैं। इजिप्ट ने अक्सर आतंकवाद और पाकिस्तान की नीतियों की आलोचना की है, लेकिन इस बार भारत के विरोध में पाकिस्तान का साथ देकर उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bihar Crime News: बिहार में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान
Jun 25, 2025, 7:43:00 AM
EPFO ने PF कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर इतना किया गया
Jun 25, 2025, 7:20:00 AM
Bihar Politics: पशुपति पारस की पत्नी को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रामविलास पासवान की पहली पत्नी से जुड़ा है मामला
Jun 25, 2025, 6:58:00 AM
Bihar News: आखिर कहां गायब हो गए बिहार के सेवानिवृत जज? परिजनों ने पटना हाई कोर्ट से लगाई गुहार
Jun 25, 2025, 6:44:00 AM
Patna News: दिल्ली से पटना आ रही Air India के विमान में मच गया हड़कंप, अचानक झटकों से सहमे यात्री
Jun 25, 2025, 6:30:00 AM