Edited By : Rakesh Singh | Jun 15, 2025, 2:40:00 PM
Ahmedabad Plane Crash: बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की डीएनए जांच से पुष्टि हो गई है। उनका डीएनए रविवार सुबह 11:20 बजे मिलाया गया। अब उनका पार्थिव शरीर जल्द ही परिजनों को सौंपा जाएगा।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और कैबिनेट मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को उनके गृहनगर राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
दरअसल, विजय रूपाणी एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान से अहमदाबाद से लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। विमान में उनका सीट नंबर 2D था। दुर्भाग्यवश, विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट शामिल थे। दुर्घटना में केवल एक यात्री जीवित बचा, जबकि विमान के साथ इमारत में मौजूद कई लोग भी मारे गए या घायल हुए।
समाचार एजेंसी के अनुसार, अब तक 32 शवों का डीएनए मिलान हो चुका है और इनमें से 14 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। ये मृतक गुजरात और राजस्थान के अहमदाबाद, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अरवल्ली, बोटाद और उदयपुर जैसे जिलों से थे। यह जानकारी अतिरिक्त सिविल सर्जन डॉ. रजनीश पटेल ने दी। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि सरकार पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
Bihar Crime News: बिहार में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान
Jun 25, 2025, 7:43:00 AM
EPFO ने PF कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर इतना किया गया
Jun 25, 2025, 7:20:00 AM
Bihar Politics: पशुपति पारस की पत्नी को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रामविलास पासवान की पहली पत्नी से जुड़ा है मामला
Jun 25, 2025, 6:58:00 AM
Bihar News: आखिर कहां गायब हो गए बिहार के सेवानिवृत जज? परिजनों ने पटना हाई कोर्ट से लगाई गुहार
Jun 25, 2025, 6:44:00 AM
Patna News: दिल्ली से पटना आ रही Air India के विमान में मच गया हड़कंप, अचानक झटकों से सहमे यात्री
Jun 25, 2025, 6:30:00 AM