Edited By : Test | Feb 20, 2025, 3:12:00 PM
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की सत्ता में 27 वर्षों बाद भाजपा की वापसी हुई है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के 12 दिनों बाद 20 फरवरी को बीजेपी की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं।
दिल्ली की रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता के बाद मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मंत्री पद की शपथ ली, प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे। इसके बाद आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली और उनके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। वही राजेंद्र सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
शपथ ग्रहण के बाद इन सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता कैबिनेट में बीजेपी ने सभी जाति और समुदायों को साधने की कोशिश की है। कैबिनेट में जाट, पंजाबी और पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय कैबिनेट के अन्य सदस्य, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के समेत सांसद और गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में गठबंधन के करीब 50 हजार नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने चल दिया ऐसा दांव, चारों खाने चित हो गए राहुल और तेजस्वी
Apr 30, 2025, 5:50:00 PM
Pahalgam Attack: राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से की मुलाकात, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
Apr 30, 2025, 5:28:00 PM
Cast Census: देश में जाति जनगणना कराएगी केंद्र सरकार, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
Apr 30, 2025, 5:10:00 PM
Seema Haidar: सीमा हैदर अब भी भारत में, डेडलाइन के बाद अधिकांश पाकिस्तानियों ने देश छोड़ा; जानिए.. वजह
Apr 30, 2025, 9:20:00 AM
PM Narendra Modi Meeting: भारतीय सेना को खुली छूट, 4 बैठकों में पीएम मोदी लेंगे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला
Apr 30, 2025, 8:29:00 AM