Edited By : Rakesh Singh | May 24, 2025, 8:27:00 AM
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो दिन पहले दीघा थाना क्षेत्र स्थित पोलसन रोड स्थित होटल के कमरे से लड़की को नशे की हालत में बरामद किया था। राजीव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी।
बताया जा रहा है कि उसे एक लड़का अपने साथ होलट में लेकर पहुंचा था और उसे नशा खिलाकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होश में आने के बाद पीड़ित लड़की ने पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी के साथ उसका एक दोस्त भी था, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
दरअसल, गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में नशे की हालत में एक लड़की मिली है। जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात होश में आने के बाद किशोरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह दो दिन से लड़के के साथ थी।
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मछुआरा आयोग का गठन, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी दांव
Jun 01, 2025, 7:45:00 AM
Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने पर पहली बार बोले
Jun 01, 2025, 7:26:00 AM
Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सामने आया नया अपडेट, सीएम नीतीश ने दिए यह जरूरी निर्देश
Jun 01, 2025, 7:06:00 AM
Bihar Mansoon Update: 24 से 36 घंटे में बिहार में दस्तक देगा मानसून! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
May 30, 2025, 9:03:00 AM
Bihar Crime News: बिहार से झारखंड बारात गए युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या हर्ष फायरिंग में गई जान?
May 30, 2025, 8:42:00 AM