Edited By : Test | Feb 19, 2025, 8:10:00 PM
Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है। नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।
जानकारी हो कि, रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा। बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
मालूम हो कि, रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। 50 साल की रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं. बात रेखा गुप्ता की पढ़ाई की करें तो उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है।
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
वहीं, पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09 में एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। जबकि 2010 भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। इसके बाद यह सक्रीय रूप से भाजपा के साथ जुड़ीं रहीं। इसके बाद अब उन्हें यह जबाबदेही दी गई है।
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने चल दिया ऐसा दांव, चारों खाने चित हो गए राहुल और तेजस्वी
Apr 30, 2025, 5:50:00 PM
Pahalgam Attack: राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से की मुलाकात, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
Apr 30, 2025, 5:28:00 PM
Cast Census: देश में जाति जनगणना कराएगी केंद्र सरकार, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
Apr 30, 2025, 5:10:00 PM
Seema Haidar: सीमा हैदर अब भी भारत में, डेडलाइन के बाद अधिकांश पाकिस्तानियों ने देश छोड़ा; जानिए.. वजह
Apr 30, 2025, 9:20:00 AM
PM Narendra Modi Meeting: भारतीय सेना को खुली छूट, 4 बैठकों में पीएम मोदी लेंगे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला
Apr 30, 2025, 8:29:00 AM