Edited By : Sonu | May 24, 2025, 5:19:00 PM
Indian Test Cricket captain : भारतीय टेस्ट टीम के नए युग की शुरुआत अगले महीने से होगी। यानी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में बड़े बदलाव नजर आएंगे। इस बात की आज आधिकारिक पुष्टि हो गई है। तो आइए जानते हैं कि यह बदलाव क्या है और इसको किस तरह से देखा जा रहा है।
दरअसल, जब भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर होगी। 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जो पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे।
आइए इससे पहले किस-किस खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट कप्तानी की है, उनके बारे में जान लीजिए। तो सबसे पहले भारत की टेस्ट टीम के सबसे पहले कप्तान सीके नायडू थे। उन्होंने 1932 में भारत की टीम की कप्तानी की थी। वहीं, शुभमन गिल से पहले टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। भारत के लिए चार ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने एक-एक मैच में कप्तानी की है। वहीं, सिर्फ दो कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने 60 या इससे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है। इनमें एक नाम विराट कोहली और दूसरा नाम एमएस धोनी का है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों ने 40 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तानों की सूची
1. सीके नायडू
2. विजयनगरम के महाराजकुमार
3. इफ्तिखार अली खान पटौदी
4. लाला अमरनाथ
5. विजय हजारे
6. वीनू मांकड़
7. गुलाम अहमद
8. पोली उमरीगर
9. हेमू अधिकारी
10. दत्ता गायकवाड़
11. पंकज रॉय
12. गुलाबराय रामचंद
13. नारी ठेकेदार
14. एमएके पटौदी
15. चंदू बोर्डे
16. अजीत वाडेकर
17. एस वेंकटराघवन
18. सुनील गावस्कर
19. बिशन सिंह बेदी
20. गुंडप्पा विश्वनाथ
21. कपिल देव
22. दिलीप वेंगसरकर
23. रवि शास्त्री
24. कृष्णमाचारी श्रीकांत
25. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
26. सचिन तेंदुलकर
27. सौरव गांगुली
28. राहुल द्रविड़
29. वीरेंद्र सहवाग
30. अनिल कुंबले
31. एमएस धोनी
32. विराट कोहली
33. अजिंक्य रहाणे
34. केएल राहुल
35. रोहित शर्मा
36. जसप्रीत बुमराह
37. शुभमन गिल (कप्तान चयनित)
Bihar Politics: ‘मदरसा शिक्षकों को बुलाकर टोपी पहनने से किया इनकार’ तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला
Aug 22, 2025, 9:15:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या; डबल मर्डर से हड़कंप
Aug 22, 2025, 9:01:00 AM
Bihar School News: आज बंद रहेंगे बिहार के इस जिले के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश; जानिए.. क्या है वजह?
Aug 22, 2025, 8:41:00 AM
Tej Pratap Yadav: कौन हैं लालू फैमिली के पांच ‘जयचंद’ जो रचते हैं साजिश? आज खुलासा करेंगे तेज प्रताप यादव
Aug 22, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत; तेज रफ्तार ने ले ली जान
Aug 22, 2025, 8:13:00 AM