Edited By : Sonu | May 20, 2025, 1:31:00 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए कल का मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यह इस टीम का मुकाबला दिल्ली से होने वाला हैं।यह मैच तय करेगा कि इस साल प्ले ऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। लेकिन, इससे ठीक पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम के हिस्सा रहे कुछ विदेशी खिलाड़ी 26 मई को अपने देश लौट जाएंगे। अब इसी दिन यानी 26 मई को मुंबई का अंतिम लीग मैच भी है। इसके बाद अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करती है तो उसे विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में उन्हें बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मुंबई ने विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है। इससे पहले इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे।
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपए में टीम में शामिल होंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपए के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपए में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे। विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कार्बिन बॉश ने मुंबई के लिए इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। खासतौर पर विल जैक्स और रिकेल्टन ने। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहद जरूरी रन बनाए थे। रिकेल्टन ने विकेटों के पीछे भी अच्छे से जिम्मेदारी संभाली थी।
आपको बताते चले कि, मुंबई इंडियंस की तो यह टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। वहीं, दिल्ली के लिए भी प्लेऑफ में जगह पक्की करने की शर्त यही है कि वह अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर ले। वहीं, मुंबई की टीम अगर अपने दोनों मैच जीत लेती और बाकी मैचों के परिणाम भी उसके अनुकूल रहते हैं तो वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है।
Bihar Politics: ‘मदरसा शिक्षकों को बुलाकर टोपी पहनने से किया इनकार’ तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला
Aug 22, 2025, 9:15:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या; डबल मर्डर से हड़कंप
Aug 22, 2025, 9:01:00 AM
Bihar School News: आज बंद रहेंगे बिहार के इस जिले के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश; जानिए.. क्या है वजह?
Aug 22, 2025, 8:41:00 AM
Tej Pratap Yadav: कौन हैं लालू फैमिली के पांच ‘जयचंद’ जो रचते हैं साजिश? आज खुलासा करेंगे तेज प्रताप यादव
Aug 22, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत; तेज रफ्तार ने ले ली जान
Aug 22, 2025, 8:13:00 AM