Edited By : Rakesh Singh | Aug 21, 2025, 7:32:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने प्रदेश में 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा न सिर्फ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए है, बल्कि इसके जरिए गठबंधन ने अपने चुनावी वादों की झलक भी पेश की है।
गठबंधन के कार्यकर्ता इस यात्रा के दौरान घर-घर जाकर 'अधिकार का पर्चा' भी वितरित कर रहे हैं, जिसमें गठबंधन के मुख्य मुद्दों और वादों को समाहित किया गया है। इस पर्चे में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय जैसे अधिकारों से संबंधित घोषणाएं की गई हैं। यही बिंदु गठबंधन के आगामी चुनावी घोषणा पत्र की नींव बनेंगे।
गुरुवार को यात्रा के 5वें दिन की शुरुआत शेखपुरा से होगी और रात्रि विश्राम मुंगेर में किया जाएगा। तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख नेता गुरुवार सुबह यात्रा में भाग लेंगे। इस दौरान राहुल गांधी गुरुवार शाम से यात्रा में जुड़ेंगे, क्योंकि दिन में वे दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। बुधवार को यात्रा का विश्राम दिवस था।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इस यात्रा में 28 अगस्त को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। उन्होंने लिखा, अखिलेश यादव का जुड़ना वोट चोरी के खिलाफ हमारे इस जन आंदोलन को और मजबूत करेगा।
गठबंधन द्वारा बांटे जा रहे ‘अधिकार का पर्चा’ में प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, और भाकपा के डी. राजा जैसे नेता शामिल हैं।
Bihar Politics: ‘मदरसा शिक्षकों को बुलाकर टोपी पहनने से किया इनकार’ तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला
Aug 22, 2025, 9:15:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या; डबल मर्डर से हड़कंप
Aug 22, 2025, 9:01:00 AM
Bihar School News: आज बंद रहेंगे बिहार के इस जिले के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश; जानिए.. क्या है वजह?
Aug 22, 2025, 8:41:00 AM
Tej Pratap Yadav: कौन हैं लालू फैमिली के पांच ‘जयचंद’ जो रचते हैं साजिश? आज खुलासा करेंगे तेज प्रताप यादव
Aug 22, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत; तेज रफ्तार ने ले ली जान
Aug 22, 2025, 8:13:00 AM