Edited By : Rakesh Singh | Jul 13, 2025, 7:57:00 AM
Bihar Politics: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को राज्य की नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए, जिससे एनडीए में घमासान तेज हो गया है।
चिराग पासवान ने एक ट्वीट में बिहार में बढ़ते मर्डर केस और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, "बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे, बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है यह समझ से परे है।" उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस पर संयमित प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, "लोकतंत्र में विरोधी हों या सहयोगी, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है।
हालांकि, एनडीए के ही एक और घटक दल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान की आलोचना करते हुए उन्हें "गठबंधन धर्म" निभाने की सलाह दी। मांझी ने कहा, "गुड़ खाते हैं तो गुड़म्मा से परहेज ठीक नहीं है।"
Bihar Crime News: बिहार में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक की मौत
Jul 14, 2025, 8:18:00 AM
Bihar Politics: बिहार में बापू के परपोते तुषार गांधी का भारी अपमान, बेईज्जत कर कार्यक्रम से बाहर निकाला गया
Jul 14, 2025, 8:05:00 AM
Bihar Politics: महागठबंधन के नेताओं के साथ जूम मीटिंग करेंगे तेजस्वी यादव, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
Jul 14, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Voter List Revision: बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का काम तेज, पुनरीक्षण के बाद दस्तावेज जुटाएगा चुनाव आयोग
Jul 14, 2025, 7:28:00 AM
Bihar Politics: ‘विधानसभा चुनावों के बाद गिर जाएगी नीतीश सरकार’ तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी
Jul 14, 2025, 7:14:00 AM