Edited By : Sonu | May 26, 2025, 9:36:00 PM
patna high court : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। जबकि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके बाद अब केंद्र सरकार को नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति का अधिसूचना जारी करना है।
वहीं,अब नए मुख्य न्यायाधीश अपने अपने पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले जुलाई 2023 में गुजरात हाईकोर्ट से तबादला होकर न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली पटना हाईकोर्ट पहुंचे थे। इसके अलावा वहीं न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीश बनाने सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
इधर, कर्नाटक और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों के वर्तमान मुख्य न्यायाधीशों, न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है।
Patna Crime News: PMCH में मनीष कश्यप से मारपीट मामले में एक्शन, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज
Jun 03, 2025, 8:34:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, जानिए.. कौन है जनता की पहली पसंद?
Jun 03, 2025, 8:16:00 AM
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से शुरू, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
Jun 03, 2025, 7:45:00 AM
Bihar Teacher News: तबादले से नाखुश शिक्षकों को सरकार ने दिया मौका, ऐसे वापस ले सकते हैं अपना आवेदन
Jun 03, 2025, 7:30:00 AM
Khan Sir Marriage: शादी ने बाद खान सर ने दी रिसेप्शन पार्टी, पहली बार सबके सामने आई नई नवेली दुल्हन
Jun 03, 2025, 7:12:00 AM